Railway Group D Bharti 2026: 10वीं पास के लिए रेलवे में 22195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करे ऑनलाइन आवेदन 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती 22,195 पदों के लिए आयोजित करवाई जा रही है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Railway Group D Bharti 2026 के लिए वह सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कक्षा 10वीं पास कर रखी है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गए हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च 2026 तक रखी गई है। इस समय अवधि के मध्य उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं जबकि इस भर्ती में आवेदन शुल्क जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि 04 मार्च 2026 तक रखी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन फार्म में संशोधन करवाने के लिए 12 मार्च से लेकर 21 मार्च 2025 तक का समय उम्मीदवारों को दिया गया है।

Railway Group D Bharti 2026
Railway Group D Bharti 2026

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से इसमें आवेदन करना है। आज के इस आर्टिकल में रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 से जुड़ी हुई सभी जानकारी आपके साथ में सजा करने जा रहे हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया तथा अन्य सभी जानकारी यहाँ नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

Railway Group D Bharti 2026 Vacancy Details

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह नोटिफिकेशन 22,195 पदों पर जारी किया गया है। इस भर्ती में पदों की संख्या रीजन वाइज अलग-अलग रखी गई है जिसकी विस्तृत जानकारी यहां नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

रेलवे जोन का नाम कुल पदों की संख्या 
वेस्टर्न रेलवे (MUMBAI) 3148
उत्तर पश्चिम रेलवे (JAIPUR) 974
उत्तर मध्य रेलवे (ALLAHABAD) 1183
दक्षिण पश्चिम रेलवे (HUBLI) 90
पश्चिम मध्य रेलवे (JABALPUR) 1147
पूर्व तटीय रेलवे (BHUBANESWAR) 803
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (BILASPUR) 1199
उत्तर रेलवे (NEW DELHI) 3537
दक्षिण रेलवे (CHENNAI) 1036
उत्तर पूर्व रेलवे (GORAKHPUR) 1196
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (GUWAHATI) 1776
पूर्व रेलवे (KOLKATA) 1173
मध्य रेलवे (MUMBAI) 1979
पूर्व मध्य रेलवे (HAJIPUR) 993
दक्षिण पूर्व रेलवे (KOLKATA) 949
दक्षिण मध्य रेलवे (SECUNDERABAD) 1012

Railway Group D Bharti 2026 Application Fees

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का भी निर्धारण किया गया है। इस भर्ती में सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र ₹500 रखा गया है। इसके अलावा रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग जन, एक्स सर्विसमैन और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क कर 250 रुपए रखा गया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है। इस भर्ती में कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने के बाद में सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 रिफंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा एससी, एसटी, दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों को एग्जाम में उपस्थित होने के बाद में 250 रुपए वापस रिफंड कर दिया जाएगा।

Railway Group D Bharti 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा का भी निर्धारण किया गया है। रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की कम से कम आयु सीमा 18 वर्ष होना अनिवार्य है और अधिक से अधिक आयु सीमा 33 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 01 जनवरी 2026 का दिनांक मानकर की जाएगी। इसके अलावा इस भर्ती में आरक्षित वर्गों को सरकार के जो नियम बनाए गए हैं और नियमों के अनुसार अधिक से अधिक आयु सीमा प्रधान की गई है।

How to Apply Railway Group D Bharti 2026

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। अब उम्मीदवारों को इस भर्ती के ऑफिशल नोटिफिकेशन को एक बार अच्छी तरीके से देख लेना है। इसके बाद में उम्मीदवारों को अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करके अपने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है। अब उम्मीदवारों को आवेदन फार्म में मांग के सभी जानकारी को सही तरीके से भर लेना है। इसके बाद में सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को उसमें अपलोड कर देना है। अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है। अंतिम स्टेप में उम्मीदवारों का आवेदन फार्म को एक बार अच्छी तरीके से देख लेना है और फाइनल सबमिट पर क्लिक कर देना है। इसके बाद में उम्मीदवारों का आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

ऑनलाइन आवेदन- यहाँ क्लिक करे 

आधिकारिक अधिसूचना- यहाँ क्लिक करे

Leave a Comment